अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सीरियन आर्मी ने आतंकवादियों के विरुद्ध ऑप्रेशन जारी रखते हुए पूर्वी हलब में सेट्राटेजिक क्षेत्र अस्सलमा और दो क़स्बों को आज़ाद करा लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार सीरियन आर्मी आतंकवादी गुट आईएस के विरुद्ध ऑप्रेशन जारी रखते हुए हलब के क्षेत्र अलक़फ़सा वॉटर पंप के करीब पहुँच गई है।
इस बीच सीरियन आर्मी ने स्ट्राटेजिक क्षेत्र अलसल्मा और दो अन्य कस्बों को भी आतंकवादियों के चंगुल से आज़ाद करा लिया है। अलक़फ़सा वॉटर पंप हलब शहर के पूर्वी क्षेत्र को पानी सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा स्रोत है जो आईएस के कब्ज़े में है। आईएस आतंकियों ने इस साल 17 जनवरी से पूर्वी हलब क्षेत्रों के निवासियों के लिए पानी की सप्लाई का़ट दी है।
याद रहे कि सीरियन आर्मी ने इस साल जनवरी में एक बड़ा ऑप्रेशन करके पूर्वी हलब को आतंकवादी गुट के चंगुल से आज़ाद करा लिया है। सीरियन आर्मी ने पिछले एक हफ़्ते के दौरान हलब क्षेत्र के पूर्व में दसियों कस्बों और गाँवों को आतंकवाद के नापाक वुजूद से पाक किया है।